डॉ संजीव कुमार की गोधा
आपका जन्म राजस्थान की गुलाबी नगरी जयपुर में 26 नवंबर 1976 को हुआ | बचपन से ही धार्मिक संस्कारों में पहले बड़े डॉक्टर गोधा आज एक निर्भीक अंतरराष्ट्रीय जैन विद्वान थे |
शिक्षा- आप इतिहास एवं जैन विद्या व तुलनात्मक धर्म दर्शन विषयों में एम. ए., जैन दर्शन विषय से एम.फिल (गोल्ड मेडल) यू.जी.सी.- नेट तथा तीन लोक विषय पर पी.एच.डी की है |
देश विदेश की समाज एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा आपको समय-समय पर विविध अवार्ड, सम्मान पुरस्कार, एवं उपाधियों से अलंकृत किया गया है जिनमें अखिल भारतीय दिगंबर जैन विद्वत परिषद द्वारा पंडित प्रवर टोडरमल पुरस्कार व युवा विद्वत रत्न,श्रावण बेलगोला ( महामस्ताकाभीषेक ) युवा सम्मेलन में आदर्श जैन युवा राष्ट्रीय सम्मान शिकागो (अमेरिका) द्वारा अति विशिष्ट सेवा अवॉर्ड, उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार व फिरोजाबाद सहित ब्रज क्षेत्र की सकल जैन समाज द्वारा आध्यात्मचक्रवर्ती, श्री परमागम ट्रस्ट सोनागिर द्वारा आध्यात्म वेत्ता, ब्राह्मी सुंदरी कन्या विद्या निकेतन सहित दिल्ली की अनेक संस्थाओं द्वारा उपाध्यायकल्प आदि उपाधि सहित, आचार्य समंतभद्र पुरस्कार, युवा जैन रत्न सम्मान, कुंदकुंद ज्ञानपीठ द्वारा अर्हत्वचन पुरस्कार, डॉ हुकुमचंद भारिल्ल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विशेष सम्मान आदि प्रमुख हैं |
आपके द्वारा लिखित एवं संपादित 13 पुस्तक एवं 30 से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं | आप 1998 से वीतराग विज्ञान मासिक के सह संपादक एवं पाक्षिक कक्षायें लेते रहे हैं | आप जयपुर के ऐतिहासिक मंदिर श्री दिगंबर जैन पंचायत तेरापंथ बड़ा मंदिर (टोडरमल जी वाला मंदिर) के महामंत्री श्री टोडरमल दिगंबर जैन सिद्धांत महाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक, जैन आध्यात्म एकेडमी ऑफ़ नॉर्थ अमेरिका के डायरेक्टर, विश्व स्तर पर संचालित अर्हम व सत्पथ पाठशाला के निदेशक एवं अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन राजस्थान के प्रदेश मंत्री रहे हैं |
आप एक लोकप्रिय प्रवचनकार के रूप में विख्यात आध्यात्मिक प्रवक्ता थे, आपकी सरल, सुबोध,ओजस्वी, शैली समाज में आकर्षण का विषय बनी रही | आप पूरे विश्व में सर्वाधिक ऑनलाइन लाइव सुने जाने वाले जैन विद्वान थे | आप 1993 से नियमित प्रवचन करते हुए अंतिम समय तक लगभग 28000 से अधिक प्रवचन कर चुके हैं | सन 2011 से प्रतिवर्ष लगभग दो महीने विदेशों में जैन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु बुलाए जाते रहे हैं | सन 2022 तक 18 विदेशी यात्राओं में अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, अफ्रीका, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, दुबई, आदि अनेक देशों के लगभग 40-50 शहरों में अपने प्रभावक प्रवचनों के माध्यम से धर्म ध्वजा फहरा चुके हैं |