रामजी भाई बापूजी
जन्म- अवसान जन्म स्थान – गोंडल (कठियाबाड़)
1887-1991 कुल आयु 104 वर्ष (चेंबूर)
(तत्कालीन राजा -भगवत सिंह )
माता-पिता – माता का नाम अगयात |
पिता का नाम – माणेक चंद दोषी
इनकी दो बहनें थी, एक बहिन झबक बेन गरीब स्थिति एवं अंधी हो गई थी, सोनगढ़ में मरण
पत्नी का नाम- पहली 1. श्री मति मणिबेन, इनकी संतान नवल बेन (छोटी उम्र में गुजर गई )
2. श्री मति सुखी बेन 91वर्ष 3. शांता बेन
दूसरी पत्नी – उनका नाम धनकुंवर बेन था |
संतान – 1.सुमनभाई (29 सितम्बर 1926-27 फरवरी 2014 )
2. दूसरी संतान – रमाबेन 3. बीजु बेन |
शिक्षा – 15 वर्ष की उम्र में गरीब स्थिति थी | गोंडल में स्ट्रीट लाइट में पढ़ते थे | जहां से मैट्रिक किया था बॉम्बे बोर्ड से 4500 छात्रों में आप मैट्रिक में 17वीं रैंक पर पास हुए थे | गोंडल स्टेट में 5 वर्ष ₹15 प्रति माह वेतन पर क्लर्क पद पर काम किया | फिर राजकोट आना हुआ तब अमृतलाल बक्शी वकील राजकोट के परिचय में आने पर उन्होंने इस होनहार विद्यार्थी को अपने पास एक वर्ष का एडवोकेट- बड़कालत की डिग्री कराई थी |
शील – बाई भोजन बनाकर चली जाती थी तब आकर ठंडा भोजन करते थे परंतु शील का उल्लंघन नहीं किया कभी भी |
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी – गांधी जी के सत्याग्रह आंदोलन में नमक कानून पर रामजी भाई को 21 दिन को जेल में डाल दिया था वहां नाटक समयसार एवं कलश टीका पड़ी थी |
